फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब महिला की बातें सुनकर यमराज ही हो गए बेहोश...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 19 May 2021 03:21 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

समय एक सा नहीं रहता
यारो, सबका बदलता है...!
.
जो कपडे अंग्रेजों के गवर्नर
पहनकर लोगों को डराते थे
.
आज हमारे बैंड वाले पहनते हैं...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - सुनो जी, अगर आपके बाल इसी रफ्तार से
झड़ते रहे तो मैं तुम्हे तलाक दे दूंगी...!
.
.
पति - हे भगवान, मैं पागल इनको
बचाने की कोशिश कर रहा था...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
संता भगवान से प्रार्थना कर रहा था...
.
संता - प्लीज पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो...प्लीज
.
भगवान जी ने ये सुना और हैरान होकर प्रकट
हुए और पूछा - क्यों भाई...?
.
संता- क्योंकि मैं पेपर में लिख आया हूं...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक सज्जन बता रहे थे कि
वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं...!
.
.
पता करने पर पता चला कि
गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - शांति किसके घर में रहती है...?
.
.
.
पप्पू - जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल चलाते हैं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
यमराज (औरत से) - चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं...!
.
औरत - बस दो मिनट दे दो...!
.
यमराज - दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी...?
.
औरत - फेसबुक पर स्टेटस डालना है, 'Traveling to yamlok'!
.
यह सुनकर यमराज ही हो गए बेहोश...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें