फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: कुंवारे शख्स की प्रार्थना सुन नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 19 May 2021 02:08 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

लड़का - मैं आपकी बेटी को 12 साल से चाहता हूं...!
.
.
.
लड़की का पिता - तो अब क्या पेंशन लेने आए हो...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पति और पत्नी में झगड़ा चल रहा था...
.
पति - तुमसे शादी करने से अच्छा, तो
मैं कुंवारा ही रहता...!
.
पत्नी - मैंनें भी अपनी मां की बात
मान ली होती तो अच्छा होता...!
.
पति - क्या कहती थी तुम्हारी मां...?
.
पत्नी - कहती थी, मत कर इस लड़के से शादी...!
.
पति - हे भगवान, मैं आज तक उस भली औरत को
बुरा समझता रहा, जो मुझे बचाना चाह रही थी...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
जज - आपको अपनी सफाई में क्या कहना है...?
.
.
.
महिला - अब मैं क्या बोलूं। मेरे यहां तो सफाई नौकरानी करती है,
तो इस बारे में तो वही ज्यादा अच्छी तरह बता सकती है...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बेटी - मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ..!
.
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए...!
.
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है...!
.
पिता बेहोश...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
गर्लफ्रेंड (अपने अंधे ब्वॉयफ्रेंड से) - काश तुम देख सकते कि
मैं कितनी खूबसूरत हूं...
.
.
.
अंधा प्रेमी - रहने दे...! इतनी खूबसूरत होती, तो क्या आंख वाले तुझे
मेरे लिए छोड़ देते। अंधा हूं, पागल नहीं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक कुंवारा मंदिर में भगवान से प्रार्थना कर रहा था...
.
हे भगवान, कब तक पलंग के दोनों तरफ से
उतरता रहूंगा...!
.
दूसरे तरफ से भी उतरने वाली दे दो...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें