जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------
डॉक्टर ने महिला को दी डाइटिंग टिप्स
.
ऐसी चीजों से दूर रहें, जो तुम्हें मोटा बनाती हों...!
.
महिला - जैसे...?
.
डॉक्टर - जैसे कि वजन तौलने वाली मशीन, शीशा, तस्वीरें और सबसे जरूरी 'पतले दोस्त'