जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पहला दोस्त (दूसरे दोस्त से) - यार मुझे और मेरी बीवी को तमिल सीखनी है...!
.
.
दूसरा दोस्त - पर तुम दोनों को आखिर तमिल सीखनी क्यों है...?
.
.
पहला दोस्त - यार हम दोनों ने एक तमिल बच्चा गोद लिया है,
तो हम सोच रहे हैं कि उसके बोलना सीखने से पहले हम तमिल सीख लें...!