फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पत्नी को खुश करना पति को कुछ इस तरह पड़ गया भारी...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 04 Apr 2021 06:46 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

परम सत्य ज्ञान...
.
शादीशुदा पुरुषों को एक दिन की पूजा आवभगत से
खुश होने की जरूरत नहीं है,
.
.
जो 'चलनी' से देख रही है,
साल भर उसी की चलनी है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कटु सत्य...
.
वो रो रही थी बहुत,
.
अपने ब्वॉयफ्रेंड को ये बताते हुए कि
.
उसका पति उस पर शक करता है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बुढ़िया को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
.
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया...!
.
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं...?
.
भिखारी - हां हैं मां जी
.
बुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू (गप्पू से) - यार मेरे पापा दिन-ब-दिन
केबीसी के अमिताभ बच्चन बनते जा रहे हैं...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - उनसे जब भी पैसे मांगो,
कहते हैं 'क्या करोगे इतनी धनराशि का'...?
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
गर्लफ्रेंड - जानू, मैंने व्रत किया है तुम्हारे लिए,
सुबह से कुछ नहीं खाया...!
.
.
.
ब्वॉयफ्रेंड - तेरे पीछे ही बैठा हूं मैकडॉनल्ड में,
जहां तू बर्गर ठूंस रही है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
.
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...!
.
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना,
नहीं, तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें