फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: कुत्ता खरीदने की जिद पर अड़ी पत्नी ने पति से बताई ऐसी धमाकेदार वजह...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 30 Jun 2021 12:55 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-----------------------------------------

एक पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे
उठकर मेकअप कर रही थी...!
.
तभी पति की भी आंख खुल गई...
.
पति- पगला गई हो क्या, 
सुबह सुबह मेकअप...!

पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना 
फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था...
.
और
.
अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
इंस्पेक्टर - इतनी क्यों पी रखी थी...?
.
शराबी - मजबूरी थी भैया।
.
इंस्पेक्टर - कैसी मजबूरी...?
.
शराबी - बोतल का ढक्कन खो गया था...!
विज्ञापन

3 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पति ने पत्नी को मैसेज किया...!
.
आखिरी पैग चल रहा है...
आधे घंटे में घर पहुंचता हूं...! 
.
.
अगर नहीं पहुंचा, तो 
इसी मैसेज को दोबारा पढ़ लेना...!

4 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
शादी करने के बाद और मोबाइल लेने के बाद
एक ही बात का अफसोस होता है...
.
.
.
कि काश कुछ दिन और रूक जाते, तो
अच्छा मॉडल मिलता...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
मरीज - डॉक्टर साहब, चेकअप करवाना है...? 

डॉक्टर - क्या समस्या है...? 

मरीज - दो-चार दिन से लीवर में दर्द हो रहा है...! 

डॉक्टर - शराब पीते हो...? 
मरीज - हां, पर छोटा पैग ही बनाना, अभी मूड नहीं है...!
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
अगर बीवी अपनी साड़ी का पल्लू
अपनी कमर में ठूंस ले, तो समझ जाओ कि
.
.
या तो वो घर का काम निपटाएगी...
.
या आपको...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी एक हफ्ते से कुत्ता खरीदने का जिद
कर रही थी...!
.
पति तंग आकर - समझ में नहीं आ रहा है
कि तुम कुत्ता ही क्यों खरीदना चाहती हो...?
.
पत्नी - क्योंकि जब तुम ऑफिस चले जाओगे,
तो मेरे आगे-पीछे दुम हिलाने वाला कोई तो हो...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें