फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पुलिसवालों को जब पप्पू ने कर दिया परेशान...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 09 Mar 2021 11:45 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

रेलवे पूछताछ केंद्र पर एक महिला पहुंची...
.
क्लर्क - कर्मचारियों के हड़ताल के कारण सब ट्रेनें लेट हैं,
और कुछ पूछना है...?
.
महिला - इस ड्रेस में मैं मोटी तो नहीं लग रही...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
चिंटू - यार तूने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए...?
.
.
पप्पू - नाई के पास तीन रुपये खुल्ले नहीं थे, तो
मैं बोला- तीन रुपये की और काट दे...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं...?
.
मां - बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू...!
.
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला -
कसम से आज पहली बार, देवता वाली फीलिंग आ रही है...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - खिड़की पर परदे लगवा दो, 
नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है...!
.
पति - एक बार उसे ठीक से देख लेने दो,
वो खुद ही परदे लगवा लेगा...!
.
फिर हुई पतिदेव की धुनाई...
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
.
पुलिसवाला (पप्पू से) - इस बैग में क्या है...?
.
पप्पू - बताते हैं...!
.
पुलिसवाले ने फिर से पूछा - अरे क्या है इसमें...?
.
पप्पू - बताते हैं... बताते हैं...!
.
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया!
.
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला -
साहब इसमें तो बतासे हैं...!
.
पुलिसवाला (पप्पू से) - इसमें बतासे हैं, तो
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था...?
.
पप्पू - इत्ती देल से यही तो बता लहा था,
ती इतमें बताते हैं बताते हैं...!
.
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - जब हमारी नई-नई शादी हुई थी, तब तुम
कितना तहजीब से बोलती थी... और अब?
.
.
पत्नी - पहले मैं रामायण देखती थी और अब
क्राइम पेट्रोल देखती हूं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें