फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मास्टर जी के सवाल का पप्पू ने दिया धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 09 Mar 2021 10:40 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

टीसी - ये विकलांग लोगों का डिब्बा है,
इसमें क्यों सफर कर रहे हो...?
.
यात्री - जी सर मेरे साथ ये है।
.
टीसी - ये तो आम है।
.
यात्री - जी हां, लेकिन ये लंगड़ा आम है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी...
.
लड़का - हेलो...
.
लड़की - हाय... क्या कर रहे हो...?
.
लड़का - मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं।
.
लड़की - वाओ... तुम कितने स्वीट हो...!
.
लड़का - हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है, 
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - जिसको सुनाई नहीं देता उसको क्या कहेंगे...?
.
.
पप्पू - कुछ भी कह दो, उसको कौन सा सुनाई देगा...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता ने भगवान से प्रार्थना की...
हे भगवान! मुझे एक पैसे से भरा बैग,
एक नौकरी और एक बड़ा सा वाहन,
जिसमें लड़कियां भरी हुई हो, दे दो!! 
.
.
भगवान - तथास्तु...!
दूसरे दिन संता गर्ल्स कॉलेज के
बस का कंडक्टर बन गया...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
.
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
.
पति - नहीं मुझे बुखार नहीं है।
.
पत्नी - तो डाइजीन ले लो।
.
पति - नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
.
पत्नी - तो फिर पुदीनहरा ले लो।
.
पति - नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
.
पत्नी - लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
.
पति - अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
.
पत्नी - तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - 'संगठन में शक्ति है' का उदाहरण दो...!
.
पप्पू - सर जेब में एक सिगरेट रखें तो मुड़-तुड़ जाती है 
पर यदि पूरा पैकेट रखें तो कड़क ही रहती है...!
.
फिर मास्टर जी ने पप्पू को तोड़-मरोड़ के कूटा...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें