फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में खाना खाते जब परेशान हो गया एक आदमी....पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 03 Nov 2020 12:07 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू घर के सामने पेड़ पर रस्सी बांध रहा था,
कपड़े सुखाने के लिए...
.
.
.
तभी पड़ोसन भागी-भागी आई और बोली-
ये कदम मत उठाना, मेरी तरफ से हां है...!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
नौकरानी - मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...!
.
.
मालकिन - अगर तू छुट्टी पर चली गई तो फिर 
तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा,
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
उनको टाइम से दवाई कौन देगा...!
.
.
नौकरानी (शरमाते हुए) - अगर आप कहें तो 
मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कई दिनों से ठहरे हुए मेहमान ने पूछा-
बेटा, पढ़ाई कैसी चल रही है? 
.
.
.
पप्पू - बस रूकी पड़ी है एक ही जगह,
आप ही के जैसे...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
प्रेमिका - जानू हम वीकेंड पर पार्टी करेंगे...!
.
प्रेमी - ओह नहीं, मेरी बीवी बीमार है,
मुझे उसे अस्पताल ले जाना है..!
.
प्रेमिका - क्या तुम शादीशुदा हो? 
तुमने मुझे धोखा दिया...!
.
प्रेमी - पर मैंने तो पहले ही बताया था ना
कि मेरे घर एक मुसीबत है...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
औरत ही औरत की दुश्मन होती है...
.
विश्वास न हो तो...
.
अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी...
.
बीवी से मिलवा कर देख लो...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
शादी में एक आदमी बहुत देर से खाना खा रहा था...
.
किसी ने पूछा - कितना खाओगे...?
.
आदमी बोला - मैं भी खाते-खाते परेशान हो गया हूं,
लेकिन क्या करूं... कार्ड में लिखा है कि
खाना खाने का समय 7 से 10 बजे तक...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें