फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू ने आंटी को दिया मजेदार जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Thu, 18 Feb 2021 02:43 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------


अनजान नंबर से अपने पति को फोन करते हुए...

लड़की : हैलो~~~, क्या आप शादीशुदा हैं..?

पति : नहीं, पर आप कौन..?

लड़की : तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताऊंगी...
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
पत्नी : मैं कैसी लग रही हूं आज ..?

पति : अच्छी लग रही हो..

पत्नी : एक शेर कहो ना, मेरे लिए..

पति : ये जो लग रही हो तुम इतनी प्यारी,
इस पर लग जाती है हमारी सैलरी सारी...
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
पप्पू : मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो...
पप्पू की मां : क्यों..?
पप्पू : क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
पप्पू की मां : डब्बू खिलौने चुरा लेगा क्या...?
पप्पू : नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा..

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
बबलू ने कहा: मेरा घर के किसी काम को करने का मन नहीं करता चाहे वो जितना जरुरी हो। मुझे बताएं समस्या क्या है। 

डॉक्टर ने कहा: आप आलसी हैं। 

बबलू ने कहा: अब इसी को मेडिकल टर्म में बताइए, ताकि मैं इसे अपनी बीवी को बता सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
पप्पू कार धो रहा था तभी पास से एक आंटी गुजरीं..

आंटी : कार धो रहे हो क्या.. ?

पप्पू व्यंग में : नहीं कार को पानी पिला रहा हूं,
शायद बड़ी होकर बस बन जाए...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें