फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? छात्र ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 06 Aug 2023 04:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Jokes: हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
एक बार संता के फोन पर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की- क्या आप शादीशुदा हैं?
संता- नहीं, पर आप कौन हो ।
लड़की- तुम्हारी बीवी, आज घर आना फिर बताउंगी।
थोड़ी देर बाद फिर अनजान नंबर
से कॉल आई।
लड़की- क्या आप शादीशुदा हो ?
संता- हां, पर आप कौन?
लड़की- तुम्हारी गर्लफ्रेंड, धोकेबाज।
संता- सॉरी यार, मुझे लगा मेरी बीवी है।
लड़की- बीवी ही हूं कुत्ते, आज तो बस
तू घर आजा।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? 
भोलू- जी सर, बिल्कुल किया है! 
मास्टर- कौन सा? 
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी, 
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।

आज के मजेदार जोक्स: शादी के अगले दिन पति अपनी बीवी को पीटने लगा, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
टीचर- बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है? 
पप्पू- जेबरा 
टीचर- कैसे? 
पप्पू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना

Majedar Chutkule: इन मजेदार चुटकुले को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये...
अकबर- कौन हो तुम??
पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं...
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो...
पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें