Jokes: अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। खुश रहने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से भी बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
मेंढक पप्पू से- तुम्हारे पास दिमाग नाम की कोई चीज़ है क्या ?
पप्पू- है।
मेंढक- नहीं है।
पप्पू- अरे भाई, बोला ना है।
मेंढक- नहीं है, नहीं है, नहीं है … और यह बोलते हुए मेंढक कुए मे छलांग लगा देता है।
पप्पू- हे भगवान्, इसमें आत्महत्या करने वाली तो कोई बात नहीं थी