फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है, संता ने दी गजब की सलाह

Wed, 02 Aug 2023 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : iStock
Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव मुक्त रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : iStock
बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
संता- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
बंता- क्यों? 
संता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : iStock
गोलू ने पप्पू से पूछा- यार बता, शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
पप्पू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा,
और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा…

Jokes: कंजूस पति ने पत्नी को जन्मदिन पर दिया ऐसा तोहफा, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
Jokes - फोटो : iStock
पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
पति- मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति- बस एक
पत्नी- और खा के क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।

Hindi Jokes: पप्पू- पहले क्या आया अंडा या मुर्गी? गप्पू ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें