फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पप्पू-गप्पू की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 30 Mar 2021 07:12 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

रामू - यार जब तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो...?
.
ढोलू - तब मैं एसी के सामने बैठ जाता हूं...!
.
रामू ल- और जब बहुत ज्यादा गर्मी हो तब क्या करते हो...?
.
ढोलू - तब मैं एसी को ऑन कर देता हूं...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पत्नी - सुनो... मेरी मम्मी को डेंगू हुआ है।
.
पति - अब मच्छरों की तबीयत कैसी है...?
.
तभी किचन से बेलन आया लहराता हुआ...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए...
.
लड़की वाले - कितना कमा लेते हो...?
.
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया फिर...!
.
लड़की वाले - फिर क्या हुआ...?
.
लड़का - बस, फिर मोबाइल में ‘तीन पत्ती’ हैंग हो गया
और सारी कमाई चली गई...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
गणित का अध्यापक पढ़ा रहा था...
.
अध्यापक - अगर 1000 किलो = एक टन है,
तो 3000 किलो = कितना होगा...?
.
पप्पू - टन टन टन...!
.
फिर अध्यापक ने अपने तरीके से बजाई पप्पू की घंटी...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी द्वारा तलाक दे दिए जाने के बाद, एक व्यक्ति ने
अपने दोस्त से पूछा - अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी...?
.
.
दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं,
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - केवल दो तरह के आदमी औरत को नहीं समझ पाते...!
.
गप्पू - कौन-कौन...?
.
पप्पू - कुंवारे और विवाहित...!
.
गप्पू - और जो समझ जाते हैं वो...?
.
पप्पू - वो तो फिर साधु-संत बनकर आश्रम पकड़ लेते हैं कोई...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें