फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: ससुर और दामाद की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 11 Jul 2021 10:10 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

----------------------------------

आदिमानव जैसी जिंदगी हो गई है...!
.
स्कूल नहीं
.
ऑफिस नहीं
.
कोई काम नहीं...!
.
सिर्फ खाना खाओ
और गुफा (कमरा) में सो जाओ...!
.
और तो और
.
सब्जी और दूध लेने भी जाओ तो लगता है,
शिकार करने निकले हो...!
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
ये तो अच्छा है कि परीक्षा का कोई एग्जिट पोल नही आता...!
.
नहीं तो
.
घरवाले 3-4 दिन पहले से ही पिटाई शुरू कर देते...!
विज्ञापन

3 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
दो महिलाएं बात कर रही थीं...!
.
पहली बोली - बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था कि
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा...!
.
दूसरी महिला - तो क्या हुआ...?
.
पहली महिला - अब पता चला वो वजन की बात कर रहा था...!

4 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो...?
.
.
.
बंता - जब से बॉस ने मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी है...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - बेकार ही कहते हैं लोग कि
पत्नियां कभी अपनी गलती नहीं मानतीं...
.
मेरी वाली तो रोज मानती हैं...!
.
गप्पू - अच्छा, क्या कहती है...?
.
पप्पू - गलती हो गई तुमसे शादी करके...!
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
अगर पुरानी फिल्मों की तरह सिर्फ बेइज्जती करने से
दिल का दौरा पड़ता तो
.
हर प्राइवेट नौकरी वाला...
.
महीने में 8-10 बार तो मर ही जाता...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
ससुर जी - हेलो दामाद जी
कल आपके साले के लिए लड़की
देखने चलना है...!
.
दामाद जी - आपलोग ही चले जाइए...
मेरा खुद का निर्णय गलत हो गया है...!
.
साले साहब को खाक सलाह दूंगा...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें