फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के की बात सुनकर जब उसके सारे दोस्त हो गए हैरान....पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 02 Nov 2020 08:08 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

लड़की - मेरी शादी में तो आओगे ना? 
.
.
.
लड़का - पगली हमने तो 50 किलोमीटर
दूर तक के भंडारे नहीं छोड़े,
तू तो फिर भी कभी अपनी थी...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक महाकंजूस पति अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने गया....
.
पत्नी - सुनो जी, मुझे प्यास लगी है। पानी की एक बोतल ले लीजिए...
.
पति - दही कचौरी खाएगी क्या...?
.
पत्नी - एजी, ऐसे मत बोलिए, मेरे तो मुंह में पानी आ गया...
.
पति - बस, तो उसी को पी ले। बोतल में क्या डूब के मरना है...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो
शर्ट एक जगह पर थोड़ी सी जल गई....!
.
पति - कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है...
.
पत्नी - मालूम था मुझे, इसलिए उस शर्ट का उतना ही कपड़ा काटकर
मैंने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी अपने शराबी पति को सुधारने के लिए रात को
काले कपड़े पहन कर खड़ी हो गई...
.
पति - कौन हो तुम...?
.
पत्नी - चुड़ैल...!
.
पति - चल हाथ मिला... मैं तेरी बहन का पति...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराते ही 
डॉक्टर ने पत्नी को बुलाकर पूछा -
पेशेंट का मेडिक्लेम है, जिससे इलाज अच्छा हो
और आपको खर्च की चिंता ना रहे...?
.
.
पत्नी - डॉक्टर साहब, इलाज-विलाज, मेडिक्लेम छोड़िए...
एलआईसी है, उसपर ध्यान दीजिए...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कुछ दोस्त एक साथ बैठकर बीयर पी रहे थे...
तभी टेबल पर रखा मोबाइल बजा...
.
लड़का - हेलो...
.
गर्लफ्रेंड - मैं मार्केट में हूं, क्या मैं 50 हजार तक का
गोल्ड सेट ले सकती हूं...?
.
लड़का - हां जानू ले लो...
.
गर्लफ्रेंड - एक सिल्क सूट भी ले लूं, पांच हजार का है?
.
लड़का - हां जानू... एक नहीं दो-चार ले लो...!
.
गर्लफ्रेंड - ठीक है... तुम्हारा क्रेडिट कार्ड मेरे पास है,
उसी से ले रही हूं!
.
लड़का - हां ठीक है...!
.
सभी दोस्त एक साथ बोल पड़े- तू पागल है या
तुझे चढ़ गई है? या तू हमें दिखाना चाहता है कि
तू अपनी गर्लफ्रेंड को कितना चाहता है...!
.
लड़का - वो सब छोड़ो... ये बताओ,
ये मोबाइल किसका है...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें