फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का धमाकेदार जवाब सुन पति के उड़े होश....पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 24 Nov 2020 01:20 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

बाप ने देखा कि बेटा जींस का बटन टांक रहा था….
.
बाप - बेटा, हमने तुम्हारा विवाह कराया, बहू घर आई
फिर भी तुम अपनी जींस पर खुद ही बटन टांक रहे हो...?
.
बेटा - पिताजी, आप गलत सोच रहे हैं… 
यह जींस उसी की है…!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
मैडम (बच्चों से) - जो बच्चा मेरे सवाल का जवाब देगा,
उसे मैं घर जाने दूंगी!
.
पप्पू ने तुरंत अपना बैग खिड़की के बाहर फेंक दिया...
.
मैडम ने पूछा - ये बैग किसने फेंका? 
.
पप्पू - मैंने... और अब मैं घर जा रहा हूं...!!!
.
मैडम बेहोश...
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति ने पत्नी को मैसेज भेजा -
मेरी जिंदगी इतनी प्यारी, इतनी खूबसूरत बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया!
मैं आज जो भी हूं, सिर्फ तुम्हारी वजह से हूं!
तुम मेरे जीवन में एक फरिश्ता बनकर आई हो
और तुमने ही मुझे जीने का मकसद दिया है!
लव यू डार्लिंग...!
.
.
पत्नी ने रिप्लाई किया -
मार लिया चौथा पैग.... आ जाओ घर कुछ नही कहूंगी!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बच्चा- स्कूल में गधा लेकर आया!
.
टीचर- इसे क्यों लाए हो?
.
बच्चा- मैम आप ही तो कहती हैं कि मैंने बड़े से बड़े गधे को
इंसान बनाया है, मैंने सोचा इस बेचारे का भी भला हो जाएगा!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कर्मचारी - सर, खूब बारिश हो रही है,
क्या आज ऑफिस आना है...?
.
बॉस - खुद ही डिसाइड कर लो,
तुमको किस से बेइज्जती करवानी है दिन भर...?
मेरे से या पत्नी से...
.
कर्मचारी - ठीक है सर, मैं आ रहा हूं...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती!
.
पत्नी का उत्तर सुन कर पति के तो होश उड़ गए...
.
'काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती'...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें