फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने अपने जन्मदिन पर पत्नी से कही ऐसी धमाकेदार बात....पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 24 Nov 2020 12:49 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

संजू - पंडित जी, किसी सुंदर लड़की का हाथ
पाने के लिए क्या करूं...?
.
.
पंडित जी - किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने
का काम शुरू कर दे…!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अपने बेटे के रिपोर्ट कार्ड पर पिता ने अंगूठा लगाया…
.
बेटा - पापा आप तो इंजीनियर हो, फिर ये अंगूठा क्यों...?
.
पिता - क्योंकि, तेरे मार्क्स देखकर टीचर को नहीं लगना चाहिए
कि तेरे बाप पढ़ा लिखा है…!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अचानक संजू ने पूछा - पापा ये मर्द कौन होता है...?
.
पिता - जो इंसान पूरे घर में अपनी हुकूमत चलाए, वो मर्द होता है!
.
संजू - पापा मैं भी बड़ा होकर मम्मी की तरह 'मर्द' बनूंगा!

4 of 6
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी - जब मैं शादी करके यहां आई थी, तो घर में बहुत मच्छर थे
अब तो बिल्कुल भी मच्छर नहीं हैं...ऐसा क्यों...?
.
.
पति - हमारी शादी होने के बाद मच्छरों ने ये कहकर मेरा घर छोड़ दिया
कि अब तो परमानेंट खून पीने वाली आ गई है, हमारे लिए तो बचेगा ही नहीं...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कल रास्ते में स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक लड़की दिखी...
.
पप्पू ने पूछा - तुम्हें याद है हम साथ में पढ़ते थे...?
.
लड़की ने जवाब दिया - पढ़ती तो मैं थी, तू तो मुर्गा बनता था...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी (पति के बर्थडे पर) - क्या गिफ्ट दूं...?
.
पति - गिफ्ट रहने दे... बस इज्जत किया कर और
तमीज से बात कर लिया कर...!
.
पत्नी (पांच मिनट सोचकर) - नहीं मैं तो गिफ्ट ही दूंगी...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें