फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब दुकानदार से पप्पू ने मांगा काला बल्ब, वजह जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 22 Aug 2021 06:17 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : max pixel
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पत्नी - आप बहुत भोले हैं, आपको
कोई भी आसानी से फंसा देता है।

पति - हां, शुरुआत तुम्हारे पापा ने 
की थी।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बार एक पति पिकनिक पर अपनी
पत्नी को शमशान घाट पर ले आया...

पत्नी - ये कहां लेकर आ गए?

पति - अरे पगली, लोग मरते हैं
यहां आने के लिए।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा - तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?

पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी।

उसने इशारों में कहा - मुझे ऐसी चीज लाकर दो
जिस पर सवार होते ही मैं 2 सेकेंड में 0 से 80
पर पहुंचं जाऊं।

शाम को पति ने उसे वजन का कांटा लाकर दे दिया।
पत्नी के होश उड़ गए।

4 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
पप्पू बिजली के दुकान पर गया
और दुकानदार से बोला - एक काला
बल्ब देना। 

दुकानदार - काले बल्ब का क्या करोगे?

पप्पू - यार, दोपहर को अंधेरा कर के
सोने का मजा ही कुछ और है। 
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
संता - जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं?

बंता - बाहर तो अंधेरा है।

संता - अरे टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
पंडित जी ने कुंडली मिलाई।

सभी के सभी गुण मिल गए।

लड़के वालों ने मना कर दिया।

लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे।

जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं?

लड़के वाले - हमारा लड़का लफंगा है। अब क्या बहु भी उस
जैसी ले आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें