फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: इन वायरल जोक्स से दोस्तों को सुनाएं, लगाएंगे ठहाके और बन जाएगा दिन, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 04 Feb 2026 07:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: हंसने और मुस्कुराने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल होती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम  करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 
 
पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98, 
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?  
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली... वहां क्यों बैठी है? 
लड़की- सेब खाने 
महिला- पर यह तो आम का पेड़ है! 
लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो सेब लेकर आई हूं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी। 
चिंटू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास? 
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो...

Comedy Jokes: एक शरीफ आदमी को भला क्या चाहिए? गप्पू की बात सुनकर पप्पू के उड़ गए होश

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति- पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल-पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला: जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।

Hindi Jokes: जीजा- ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे, साली का जवाब सुनकर हो गया गायब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें