फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जीजा- ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे, साली का जवाब सुनकर हो गया गायब

Wed, 04 Feb 2026 07:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
 
विज्ञापन
1 of 5
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik
Hindi Jokes: हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। खुलकर हंसने से शरीर में रक्त संचार काफी बेहतर रहता है। इसके अलावा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स ( Funny Jokes ) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने वर्षों के बराबर है?
भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले-रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
चिंटू- सर टीशर्ट अच्छी लग रही है आप पर।
बाॅस- छुट्टी नहीं मिलेगी।
चिंटू- सर सिर्फ टीशर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है कुत्ते की तरह। 
बाॅस चुप 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू ने गप्पू से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 
गप्पू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!

Funny Jokes: पत्नी से पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
जीजा- ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन...झूम उठे और बदन नाचने लगे।
साली- जीजा जी हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं!

Comedy Jokes: एक शरीफ आदमी को भला क्या चाहिए? गप्पू की बात सुनकर पप्पू के उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
पति- जज साहब मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए।
जज- पर क्यों? 
पति- जज साहब, जब से मेरी बीवी आई है। तब से कुछ भी बात नहीं कर रही है। 
जज- एक बार फिर सोच ले, ऐसी बीवी सिर्फ किस्मत वालों को ही नसीब होती है...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें