Jokes in Hindi: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...
सरकार ने नए ट्रैफिक नियम बनाए ‘पुरुष हो या स्त्री, सभी दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा
यह फरमान सुनते ही चिंटू की पत्नी तुरंत अपने कमरे में गई…
और अपनी अलमारी खोलकर बोल पड़ी हे भगवान,
अब मुझे इतने सारे मैचिंग हेलमेट भी खरीदने पड़ेंगे।
चिंटू ने भी लगाया अपना दिमाग और टू व्हीलर ही बेच डाली।