फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: टीचर- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ? छात्र ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Wed, 06 Sep 2023 05:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: जीवन में हंसते-मुसकुराते रहना चाहिए। इससे मन और दिमाग दोनों तरोताजा रहते हैं। साथ ही मानसिक तनाव दूर रहता है जिससे सेहत भी अच्छी रहती है। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स का खजाना लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी- ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर (स्टूडेंट से)- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ? 
स्टूडेंट- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर ने अपना नया क्लीनिक खोला और थोड़ी देर बाद एक आदमी आया
डॉक्टर ने खुद को बिजी दिखाने के लिए टेलीफोन उठाया और अपॉइंटमेंट की बात करने लगा
डॉक्टर (आदमी से)- हां बताइए, क्या हुआ?
आदमी- BSNL से आया हूं, बात खत्म हो गई है तो टेलीफोन एक्टिवेट कर दूं...

Funny Jokes: नर्स- मुबारक हो आपके घर बेटा पैदा हुआ है, सुरेश ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं, तो इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी?
बंता- जरूर! और हाथ छोड़ दोगे तो मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी।

Jokes: संता बंता की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ 1869 में क्या हुआ...
संजू- सर गांधी जी का जन्म हुआ था...
टीचर- बिल्कुल सही जवाब...बैठ जाओ
टीचर-अब तुम बताओ पप्पू, 1872 में क्या हुआ था...
पप्पू- सर गांधी जी तीन साल के पूरे हुए थे... मैं भी बैठ जाऊं
टीचर-हां बिल्कुल, बस क्लास से बाहर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें