मजेदार हिंदी जोक्स: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां रहती है। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं।
वायरल हिंदी जोक्स: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) की मदद ले सकते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
सुरेश की पत्नी शीला गुस्सा होकर मायके चली जाती है
वह अपनी ससुराल फोन कर सास से कहता है-
शीला कैसी है?
सास- कितना बार कहा है तुमसे
अब वो न तुम्हारे घर आएगी न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां?
सुरेश- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है......
सास- दामाद जी, मैंने सुना है आप शादी के पहले
बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया?
दामाद- फिर आपकी बेटी से शादी हो गई और
मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया…..
विज्ञापन
2 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पंडित जी- बच्चा जीवन के पहले 40 साल बहुत कष्ट भोगोगे
चिंटू- पंडित जी, उसके बाद?
पंडित जी- फिर आदत पड़ जाएगी, सह लोगे.....
विज्ञापन
3 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले
- फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- तुम जानते हो मेरी एक-एक सांस पर,
हजारों लड़के मरते हैं
ब्वॉयफ्रेंड- थोड़ा टाइम निकाल कर ब्रश कर लिया करो,
हजारों मासूमों की जान बच जाएगी...
चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....
टीचर- एक सवाल का जवाब दो
गोलू- जी मैम
टीचर- अगर तुम्हारा Best Friend और Girlfriend
दोनों डूब रहे हों तो तुम किसे बचाओगे?
गोलू- डूब जाने दो, दोनों को
आखिर वह दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.......
डॉक्टर- मैं कुछ दवाइयां लिख देता हूं,
इन्हें खा कर तुम जल्दी ठीक हो जाओगे
लेकिन ये बहुत महंगी हैं,
सुरेश- मगर डॉक्टर साहब मैं तो गरीब हूं,
मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं
डॉक्टर- अच्छा तो पैसों के अलावा फिर क्या दे सकते हो?
सुरेश- मैं कब्र खोदने का काम करता हूं,
आपकी कब्र मुफ्त में खोद दूंगा....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)