फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: सास- हिंदी में बताओ तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है? बहू का जवाब सुनकर पहुंच गई कोमा में

Fri, 02 Oct 2026 04:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स:अगर आपको भी जीवन भर स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए और वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार और चपपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : Adobe Stock
हिंदी जोक्स: अगर आपको आज की भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। खुलकर हंसने से शरीर में रक्त संचार काफी बेहतर रहता है। इसके अलावा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है जिससे शरीर को रोगो से लड़ने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...! 
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...! 
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...! 
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...! 
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, 
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
पति- कौन सी किताब पढ़ रही हैं?
पत्नी- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
नई नवेली बहू की आंखों में आंख डालकर सास बोली...
सास- तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है? हिंदी में बताओ।
लड़की- नेत्र नेत्र चाय।
सास- क्या मतलब?
लड़की- आई आई टी।
सास कोमा में है।

 फनी चुटकुले: डॉक्टर को सुरेश की टांगें देखकर समझ आई उसकी बीमारी, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति- कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!

चुटकुले: सोते वक्त पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
छात्र से टीचर ने पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती हैं?
छात्र- 10 रात्रि।
टीचर- 10 कैसे बताओ?
छात्र- 9 नवरात्रि और 1 शिवरात्रि।
छात्र की बोलती हो गई बंद!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें