फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी हिंदी जोक्स: मैं गंजा होता जा रहा हूं, पत्नी का जवाब सुनकर पति की बोलती हो गई बंद

Tue, 29 Sep 2026 09:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

चुटकुले: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
आज के मजेदार जोक्स: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes In Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.......




पति- मैं गंजा होता जारहा हूं, ट्रांसप्लांट का खर्चा 2 लाख है
पत्नि- 2 लाख का सोने का हार दिला दो,
मैं गंजे के साथ रह लूंगी....



पति- सुनती हो पुरातत्व विभागवालों को औरत का 
हजारों साल पुराना जबड़ा मिला है
पत्नी- उन्हें कैसे पता चला कि जबड़ा औरत का है?
पति- क्यों कि जबड़ा अभी भी चल रहा है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि अगर इस बार,
मैं परीक्षा में फेल हुई, तो मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है..... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
भाभी- चाय बनाऊं तुम्हारे लिए?
देवर- हां
भाभी-अदरक वाली
देवर- हां
भाभी- तुलसी डालू?
देवर- हां
भाभी- पुदीना डालू?
देवर- एक काम करो भाभी, राई और जीरा 
डाल कर तड़का भी लगा दो.......



देसी जोक्स: अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? लड़के का जवाब सुनकर लड़की के उड़ गए होश



मजेदार चुटकुले: भविष्य जानने ज्योतिषी के पास पहुंची लड़की, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
जीजा- तुम्हारी बहन में हजारों कमियां हैं
साली- जी, इसी वजह से तो उसे कोई,
अच्छा लड़का नहीं मिल रहा था.....



जीजा (साली से)- यह बीवियां भी बहुत अजीब होती हैं
364 दिन पति को जीने नहीं देती और 1 दिन करवा चौथ का,
व्रत करके मरने भी नहीं देती
जीजा की बात सुनकर साली की बोलती बंद हो गई.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बुजुर्ग व्यक्ति बच्चे से बोला- कैसे हो बेटा?
बच्चा- ठीक हूं
बुजुर्ग व्यक्ति- पढ़ाई कैसी चल रही है?
बच्चा- बिलकुल आपकी जिंदगी की तरह
बुजुर्ग व्यक्ति- मतलब
बच्चा- भगवान भरोसे.......



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें