फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: जब पंडित जी ने पप्पू से कहा- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 06 Nov 2022 04:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: हंसी मजाक करने से आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहता है। इससे मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं जिससे आप प्रसन्न रहते हैं। इसलिए आपको हर दिन नियमिय रूप से हंसना चाहिए। हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...

सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया

पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...

पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।

दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...

पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...

तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,

फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...

पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पंडित जी ने  पप्पू का हाथ देखा और बोले- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे।
पप्पू- पंडित जी मैं तो पढ़ 5 साल से रहा हूं, ये बता दो कि पास कब होऊंगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अखबार में ऐड छपा-“पुराना मोबाइल दो और नया लो”
संता उसके बताये पते पर गया वहां कोई दुकान नहीं थी ,
वहां खड़े 2 लड़को से ऐड के बारे में पूछा ,
लड़के बंदूक निकाल कर बोले- ऐड हमने ही दिया था ,निकाल पुराना मोबाइल
और जाकर नया लेले...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बहिन की विदाई पर छोटा भाई बोला- पापा, दीदी रो रही है लेकिन 
जीजू तो नहीं रो रहे...
पापा- बेटा, दीदी गेट तक रोएगी, जीजू कब्र तक रोएगा...

आज के मजेदार जोक्स: लड़की- मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर देख लिया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी


 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- क्या तुम मुझसे प्यार करती हो?
लड़की- नहीं.
लड़का- तो अपनी बहन से ही पूछ लो फिर, शायद वो करती हो थोड़ा बहुत...

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है, 
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो।
 पति - मैं उबासी नहीं ले रहा, 
बोलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था... 
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो? 
हवलदार- सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें