फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी जोक्स: चिंटू- ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है, नर्स ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Thu, 27 Aug 2026 05:18 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल फनी जोक्स: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
लेटेस्ट चुटकुले: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


सरकारी अस्पताल में भर्ती चिंटू ने नर्स से कहा-
ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
नर्स- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी हाथ में बेलन लेकर पति से बोली-
आप दो खाओगे या तीन
पति- क्या? 
पत्नी- परांठा या रोटी 
पति- साफ-साफ बोला करो यार,
कलेजा मुंह को आ जाता है.... 


पत्नी- सुनो जी, आपने कामवाली बाई को
I love You बोल दिया क्या?
पति- नहीं तो, क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल तक मुझे मेम साहब बुलाती थी,
आज दीदी बुला रही है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो?
आदमी (गुस्से में)- ऐसे तूफान में कौन मां अपने
बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी?


जोक्स: राजू से पंडित जी- 500 रुपये निकाल बच्चा तेरा भाग्य खुलने वाला है, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

चुटकुले: क्या महिलाओं को कोई समझ पाया है? ससुर का जवाब सुनकर दामाद की बोलती हो गई बंद

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
जज- तुमने 10 साल से अपनी पत्नी को,
डरा धमका कर अपने काबू में रखा है 
मुजरिम- जज साहब वह बात यह है कि,
जज- सफाई नहीं तरीका बताओ जल्दी से.....


एक आदमी की टांग की हड्डी टूट गई
वह हॉस्पिटल गया तो देखा कि वहां,
एक आदमी की दोनों टूटी हुई है
वह उसको देखकर बोला-
आपकी दो पत्नियों हैं क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
क्लास में पिंकी को सब बुआ-बुआ कहते थे,
एक दिन इस की शिकायत उसने अपने टीचर से कर दी
टीचर ने सब लड़कों से पूछा-
जो लड़के पिंकी को बुआ कहते हैं, 
वो सभी खड़े हो जाए
पप्पू को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गए
टीचर ने पूछा- क्या तुम पिंकी को बुआ नहीं कहते?
पप्पू- मैम मैं क्यों कहूंगा? मैं तो फूफाजी हूं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें