फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: शादी के लिए लड़की ने लड़के को मिलवाया अपने पापा से, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएं बेहाल

Sun, 24 May 2026 04:24 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule In Hindi: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : AI generated
Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

शादी के लिए लड़की, लड़के को
अपने पापा से मिलवाने ले गई
लड़की (लड़के से)- मेरे पापा से मिलो तो
अमीरों जैसा व्यवहार करना
लड़का- अपने पापा से कहना,
मैं गरीबों से नहीं मिलता......


लड़की- मैं केवल उससे शादी करुंगी,
जिसका कारोबार ऊंचा हो
लड़का- मुझसे कर ले, 
मैं पहाड़ों पर बकरियां चराता हूं......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक लड़की का एक्सीडेंट हो गया
डॉक्टर- आपके पैर खराब हो गए हैं
लड़की- क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर- नहीं इनको काटना पड़ेगा
लड़की- ओह नो, अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर- धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा
लड़की- अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है, दरअसल मैंने 
कल ही नया सैंडल खरीदा है, और उस दुकान पर 
लिखा था- 'बिका माल वापस नहीं होगा'....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये तो
स्कूल की हालत खराब हो जाएगी, इसे कहते हैं दुर्दशा और
इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो,
ये होगा हमारा दुर्भाग्य
टीचर बेहोश.....

Jokes In Hindi: पति- मेरी 2 हजार के नोटों वाली गड्डी नहीं मिल रही, पत्नी ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Jokes: बताओ गंगा कहां से निकलती है? गोलू का जवाब सुनकर टीचर ने पकड़ा अपना सिर

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई,
बदनाम हो गई, बर्बाद हो गई
कहीं की न बची 
बॉयफ्रेंड- तो पगली मैं कौन सा तेरे प्यार में,
कलेक्टर बन गया हूं,
मैं भी तो पकौड़ी बेच रहा हूं..... 


बॉयफ्रेंड- कहां थी तुम, मैं कल से तुम्हारा फोन लगा रहा हूं?
गर्लफ्रेंड- सॉरी बेबी, मैं अपने फ्रेंडस के साथ शॉपिंग करने 
मॉल गयी थी
बॉयफ्रेंड- क्या-क्या लिया दिखाओ?
गर्लफ्रेंड- ज्यादा कुछ नहीं, बस 2 ब्रेसलेट, 1 रुमाल 
और 300 सेल्फी
बॉयफ्रेंड बेहोश.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी नई साड़ी लेके आई और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें