Jokes in Hindi: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स (Jokes in Hindi) को भी पढ़कर हंस सकते हैं।
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे कि एक BMW को जरा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था, वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”तो उन मे से सुरजिते बोला- कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनों से हम निपटते हैं !