Jokes in Hindi: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं।
पति-पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी... अगर, तुम ना बोले तो... मैं जहर खा लूंगी
पत्नी- एक...
पति- खामोश
पत्नी- दो...
पति- फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...
पत्नी का रोना शुरू...
पति- गिनती गिन... गिनती
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...