जोक्स का खजाना: चुटकुले हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं, अच्छी सेहत के लिए हंसना मुस्कुराना भी बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती, उसके लिए वह किसी भी समय हंस सकता है। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी- आपको याद है कि जब आप मुझे देखने आए थे,
तब मैंने किस रंग की साड़ी पहनी थी?
पति- नहीं
पत्नी- इसका मतलब की आप मुझे प्यार नहीं करते
पति- अरे ऐसी बात नहीं है
जब कोई पटरी पर लेटने जाता है,
तो वो ये थोड़ी देखता है की ट्रेन
शताब्दी है या राजधानी.....