Today Funny Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
पत्नी- सुबह से मेरा आधा सिर दुख रहा है
पति- जितना है, उतना ही तो दुखेगा
तब से पति का पूरा शरीर दुख रहा है......
पत्नी (पति से)- अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती,
तो भी मैं इतना दुखी न होती, जितनी तुम्हारे साथ हूं
पति- पगली खून के रिश्तों में कहां शादी होती है......