फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Jokes: लड़की- तुम उसे सीट भी नहीं दे सकते, लड़के ने पलट कर दिया गजब का मजेदार जवाब

Mon, 26 May 2025 12:58 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
1 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
Hindi Jokes:  इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।


लड़की- कृपया मुझे सीट दें दो
लड़का- क्यों दु तुम्हें अपनी सीट?
लड़की- अरे कैसे इंसान हो कोई लड़की खड़ी हो,
तो तुम उसे सीट भी नहीं दे सकते
लड़का- कृपया आप मुझसे शादी कर लो
लड़की- किस खुशी में करूं मैं आपसे शादी?
लड़का- अरे कैसी इंसान हो, कोई लड़का कुंवारा घूम रहा है
और तुम उससे शादी भी नहीं कर सकती हो......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टैक्सीवाला- साहब, ब्रेक फेल हो गया है
गाड़ी रूक ही नहीं रही है, क्या करूं?
सवारी- पहले तू मीटर बंद कर दे......


बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
लड़की- मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?
 

Jokes In Hindi: बेटी- मुझे एक लड़का बहुत पसंद है, मां का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ
गर्लफ्रेंड बेहोश.......


भाई (बहन से)- क्यों रो रही हो?
बहन- मेरे बहुत कम नंबर आए हैं
भाई- कितने नंबर आए हैं?
बहन- केवल 90%
भाई- रहम कर बहन,
इतने में तो हम जैसे तीन लड़के पास हो जाते हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी इतनी भयंकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली
और स्टूल पर चढ़कर फंदा पंखे में डालने की कोशिश करने लगा
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर)- हो गया क्या, जो करना चाह रहे हो?
जरा जल्दी करो, मुझे स्टूल की जरूरत है.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें