फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पत्नी- इस साल दिवाली पर गिफ्ट में क्या देंगे? पति का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 26 Oct 2026 06:56 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
Husband Wife Jokes - फोटो : AI
जोक्स: आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पति- जानू तू तो करोड़ों की है...
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 50000 रुपये देना,
सहेलियों के साथ दुबई घूमने जाना है फिर क्या था पति बेहोश!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी- पिछले साल दिवाली के मौके पर आपने लोहे की फोल्डिंग खाट गिफ्ट में दी थी इस साल दिवाली पर गिफ्ट में क्या देंगे?
पति- मन ही मन बोला (फोल्डिंग खाट में बिजली का करंट)
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
कुछ बच्चे गली में सड़क पर पटाखे जला रहे थे,
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी कि सामने से भाभी आती दिखी
सभी बच्चे चिल्लाने लगे,
भाभी पटाखा हैं
भाभी पटाखा हैं
भाभी मुस्कुराई और बोली- नही रे पगलो अब पहले जैसी बात कहां...


फनी जोक्स: देवरानी- आज आपकी सब्जी बहुत अच्छी बनी है, जेठानी ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हुई बंद

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!

देसी जोक्स: ननद- भैया आपकी हर बात कैसे मान लेते हैं? भाभी ने दिया ऐसा जवाब कि ननद के उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त- अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें