फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स हिंदी: पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? पति का जवाब सुनकर उड़े होश

Mon, 31 Aug 2026 09:40 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स हिंदी: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
पति पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जोक्स हिंदी: जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में मदद करते हैं। आज के दौर में काम के दबाव की वजह से लोग मानसिक तनाव का सामना करते हैं। ऐसे में जोक्स और चुटकुले चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। 

सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? 
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है, 
पत्नी- कैसी गलतफलमी? 
पति- यही कि मैं सो रहा था। 

मजेदार हिंदी जोक्स: शिक्षक पिता समान होते हैं, बेटी का जवाब सुनकर मां के होश उड़ गए

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति पत्नी से- आज पहली बार अलार्म से सुबह-सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी- वह कैसे जी? क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था? 
पति- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।

जोक्स: पति के साथ डॉक्टर से चेकअप कराने के लिए गई पत्नी, फिर जो हुआ पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
एक गांव का लड़का जो दिल्ली नौकरी करने गया,
अपने गांव वापस आया और अपने दोस्तों से बोला:
पता है जितनी भीड़ दिल्ली वालों की शादी में होती है,
उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां गांव में तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें