अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत अच्छी रहे तो आपको सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। जी हां, अच्छी सेहत के लिए इंसान का हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। मगर, आज के समय में जिंदगी में इतना भागमभाग है कि इंसान के चेहरे से हंसी गायब ही होती जा रही है। इंसान काम के चक्कर में तनाव ले लेता है और फिर गंभीर बीमारयों से जकड़ जाता है। मगर, हम अपने दैनिक जीवन में हंसी-मजाक के लिए समय निकालेंगे तो हम इन गंभीर बीमारियो से बच सकते हैं। ऐसे में हंसने-मुस्कुराने में हमारी मदद करते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें आप पढ़कर खुद भी हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस सफर में..........
एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया...
पायलट (यात्रियों से) बोला- किसी को
बचने की दुआ आती है क्या?
एक बाबा खुश होकर बोले- हां,
मुझे आती है।
पायलट - ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए,
एक पैराशूट कम है...!!!
बाबा बेहोश...