हंसना इंसान के लिए एक दवा की तरह है। हंसने से हम मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से दूर रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
संता ने एक हलवाई की दुकान पर आधा किलो जलेबी लेकर खाई और बिना पैसे दिए जाने लगा..
दुकानदार बोला – अरे जलेबी के पैसे तो दिए जा।
संता– पैसे तो है नहीं..
इस पर दुकानदार ने अपने नौकर को बुला कर संता की भरपूर पिटाई करवा दी।
पिटने के बाद सौरव उठा और हाथ पैर झाड़ते हुए बोला- इसी भाव पर एक किलो और तौल दे।
विज्ञापन
2 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे?
लड़का- शाहजहां जैसा,
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ,
लड़का- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतज़ार कर रहा
विज्ञापन
3 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
लड़का-बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले-बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।
4 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
शादी की चौथी साल गिरह पे पति-आज कुछ नया करते हैं
पत्नी-आज कोई फिल्म देखें क्या ?
पति-कौन सी ?
पत्नी-कोई डरावनी फिल्म देखने का मन है डार्लिंग
पति-ठीक है, अलमारी से हमारी शादी वाली वीडियो निकाल लो.... हो गयी लड़ाई