फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: लड़की से बोला लड़का- डार्लिंग तुम्हारी आंखों में दुनिया दिखाई देती है, फिर दादा ने अरमानों पर फेरा पानी

Sat, 12 Sep 2026 05:11 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। साथ ही इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  
विज्ञापन
1 of 5
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
जोक्स: अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो हमेशा सेहतमद रहते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी अहम भूमिका होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पप्पू ने पप्पू से पूछा- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की
पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?
गप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड
नहीं था...
पप्पू- तो?
गप्पू- जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी...
मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लड़का-लड़की वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock
लड़की से लड़का बोला- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला- हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए...? 
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस, चुराकर कर ली थी, 
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा...!

चुटकुले: सास से दामाद - मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- तुम कहां हो स्वीटू?
लड़की- तुम्हारे दिल में हूं जानू।
लड़का- अच्छा वहां बाकी लड़कियों से लड़ाई
तो नहीं हो रही ना?
फिर क्या था ब्रेक-अप

जोक्स: स्कूटर से गिरकर हुआ पति का एक्सीडेंट, पत्नी ने कही ऐसी मजेदार बात, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो,
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां, जरूर,
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है,
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें