फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: प्रेमिका- तुमको पता है कल मेरा बर्थडे है मुझे क्या गिफ्ट दोगे? प्रेमी ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Thu, 08 Oct 2026 05:59 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
जोक्स: मानसिक तनाव से दूर रहने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में तनाव मुक्त रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से आप तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही कई तरह की बीमारियों से भी आप बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर कुछ देर के लिए आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला। 

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे
पत्नी- कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
प्रेमिका- तुमको पता है कल मेरा बर्थडे है मुझे क्या गिफ्ट दोगे 
प्रेमी- जो तुम चाहो मेरी जान 
प्रेमिका- मुझे रिंग चाहिए 
प्रेमी- ठीक है रिंग दूंगा पर उठाना मत, मेरा बैलेंस कम है।
  
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
जीवन में कम से कम एक सच्चा मित्र हमेशा अपने पास रखो
ताकि…..
जिस दिन आपके यहां तुरई, करेला या लौकी की सब्जी बने उस दिन उसके घर जाकर खाना खा सको…!

मजेदार जोक्स: मरीज- मुझे रात में नींद नहीं आती, डॉक्टर ने बताया ऐसा उपाय की छूट जाएगी हंसी

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।

दो सहेलियों की बातें सुनकर हंसी नहीं रुकेगी, ये मजेदार जोक्स कर देंगे मूड फ्रेश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं )
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें