Jokes in Hindi Funny: हंसी-मजाक करने से हमारा मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हम सकारात्मक सोचते हैं जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों को भी बड़ी भूमिका होती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे।
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश