जोक्स: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...