फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: मम्मी ने पूछा पेपर कैसा हुआ? इसपर बच्चे का जवाब आपको हंसते-हंसते कर देगा लोट-पोट

Sun, 17 Dec 2023 05:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
दौड़-भाग और तनाव से भरी इस दुनिया में भी हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसने-खुश रहने से मानसिक बीमारियों का जोखिम कम होता है, मन शांत रहता है, सकारात्मकता बढ़ती है और आप ऊर्जावान रहते हैं। मेडिकल साइंस भी कहता है कि जो लोग खुश रहते हैं, मुस्कुराते रहते हैं उनमें कई प्रकार की बीमारियों का खतरा कम होता है।

हंसने के लिए आप कॉमेडी शोज देख सकते हैं या जोक्स पढ़ सकते हैं। चुटकुले वर्षों से हमें हंसाते रहने का सबसे कारगर तरीका रहे हैं। तो आइए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे। तो मजे लीजिए इन चुटकुलों का।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
सात साल रमेश जेल से छूटा और गंदे कपड़ों में थका हुआ घर पहुंचा। 
घर पहुंचते ही पत्नी चिल्लाई- कहां घूम रहे थे इतनी देर?
रिहाई तो एक घंटे पहले ही हो गई थी ना?

रमेश वापस जेल चला गया
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका: तुमको मेरी याद आती है तो क्या करते हो??
प्रेमी: तुम्हारी पसंद की चॉकलेट खा लेता हूं।
जब तुम्हें मेरी याद आती है, तो तुम क्या करती हो?
प्रेमिका: कुछ नहीं, मैं गुटखा खा लेती हूं।

4 of 6
जोक्स - फोटो : Pixabay
शादी के बाद I Love You की जगह मैं खाना बना देता हूं कह दिया करो
सभी चिंताओं से मुक्त रहोगे।

जनहित में जारी
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पे चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं।
लड़का- लव यू जानू, अभी मिलने आ जाओ न।
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में आऊंगी तो काली नहीं हो जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
मां- पेपर कैसा था?
बेटा- पतला सा था, सफेद रंग का।
मां- मेरा मतलब है कि पेपर कैसा हुआ?
बेटा- फिफ्टी- फिफ्टी.
मां- इसका क्या मतलब?
बेटा- जो पेपर में लिखा था वह मेरी समझ में नहीं आया और जो मैंने लिखा है, वो टीचर की समझ में नहीं आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें