जोक्स: खुलकर हंसने से न सिर्फ मन को खुश रहता है, बल्कि दिनभर की थकान और तनाव भी दूर होता है। हंसी-मजाक करने से माहौल खुशनुमा बनता है और मन को शांति मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानसिक सेहत के लिए हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले चेहरे पर खुशी लाने का सबसे आसान तरीका हैं। आपके तनाव को दूर करने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे वायरल चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
राजू के हाथ में नया फोन देखकर...
उसका दोस्त बोला- ये नया फोन कब खरीदा?
राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
राजू- अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।