फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पति का इलाज कराने गई महिला डॉक्टर की बात सुनकर हुई बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 17 Oct 2026 06:50 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: खुलकर हंसना तनाव और चिंता को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। मजेदार जोक्स और चुटकुले चेहरे पर मुस्कान लाते हैं और माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार और वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Adobe Stock
जोक्स:  खुलकर हंसने से न सिर्फ मन को खुश रहता है, बल्कि दिनभर की थकान और तनाव भी दूर होता है। हंसी-मजाक करने से माहौल खुशनुमा बनता है और मन को शांति मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानसिक सेहत के लिए हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले चेहरे पर खुशी लाने का सबसे आसान तरीका हैं। आपके तनाव को दूर करने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे वायरल चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

राजू के हाथ में नया फोन देखकर...
उसका दोस्त बोला- ये नया फोन कब खरीदा?
राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
राजू- अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गोलू- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं? 
पत्नी- क्योंकि मैं आजकल खूबसूरत होती जा रही हूं। 
गोलू- तुम्हारे खूबसूरत होने से रोटी जलने का क्या लेना-देना है? 
पत्नी- रोटियां भी मेरी खूबसूरती को देखकर जलने लगी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर-ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।


फनी जोक्स: साली साहिबा की बात सुनकर जीजाजी हो गए बेहाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से) – आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान) – गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक) – गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो... 

जोक्स: पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो? पति ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो,
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
सोनू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर,
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती... 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें