फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: गलतफहमी को लेकर भाभी ने देवर को दिया ऐसा मजेदार जवाब, पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

Sat, 05 Sep 2026 07:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंताओं से दूर रहना मुश्किल है। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो मन को हल्का करती है।

विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
देवर-भाभी फनी जोक्स:  जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।



देवर- ऐसी पत्नी को क्या बोलेगे
जो सुंदर हो, समझदार हो, गुस्सा न करे
और हमेशा आपकी सुने?
भाभी- गलतफहमी......



भाभी- एक बात कहूं शादी को लेकर 
देवर- हां
भाभी- जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने,
अपना जीवन बिगाड़ लिया
देवर- जिसने सोच समझ कर की उसने,
कौन सा तीर मार लिया......
विज्ञापन

2 of 5
गप्पू-पप्पू फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
पप्पू (गप्पू से)- यार जिसकी बीवी का नाम खुशी हो, 
उसका तो खुशियों से विश्वास ही उठ गया होगा.....



पप्पू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी,
तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा 
गप्पू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 
पप्पू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो....
विज्ञापन

3 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार कहा-
मार दे मुझे डरपोक कहीं के
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है,
क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं.....



मजेदार हिंदी जोक्स: प्यार अंधा होता है, लड़के का जवाब सुनकर लड़की के उड़ गए होश


फनी चुटकुले: शादी को लेकर पडिंत जी ने चिंटू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

4 of 5
मजेदार हिंदी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
पप्पू- ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू!
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ)- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है....



बेटा- मां, मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा,
आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख, नालायक.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
एक महिला, पंडित के पास गयी और बोली-
मेरे दो प्रेमी हैं, उनमे से मेरी शादी किससे होगी?
कौन होगा वो किस्मत वाला?
पंडित- पहले वाले से तेरी शादी होगी और दूसरा
किस्मत वाला कहलाएगा.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें