फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: देवर- भाभीजी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो? जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Mon, 28 Sep 2026 07:28 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
जोक्स: अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारी त्वचा खूबसूरत रहती है और चेहरे की चमक भी बरकरार रहती है। हंसते समय शरीर की कैलोरी बर्न होती है जिससे मोटापा कम होता है। हंसने और मुस्कुराने से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं जिससे कई बीमारियों से बचा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।  

पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
देवर- भाभीजी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो?
भाभी- बेटा, बनाते वक्त बस तुम्हारे भाई का ध्यान कर लेती हूं, तो कूटने में बहुत आसानी हो जाती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

मजेदार चुटकुले: बहू ने गुस्से में सास से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।

स्वर्ग पहुंचते ही परी को इम्प्रेस करने के लिए आदमी ने कही ऐसी बात, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!
 
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें