फनी चुटकुले: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के साथ-साथ खुश रहना भी बेहद जरूरी है। हंसना और मुस्कुराना तनाव को कम करने में मदद कर सकता है और मूड को बेहतर बना सकता है। ऐसे में दिन की शुरुआत या अंत कुछ मजेदार जोक्स के साथ हो जाए, तो चेहरे पर मुस्कान आना तय है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार हिंदी जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। तो कुछ पल के लिए टेंशन भूल जाइए और तैयार हो जाइए हंसी के इस मजेदार सफर के लिए।
भविष्य जानने ज्योतिषी के पास पहुंचा मेंढक
ज्योतिषी- तुझे एक लड़की मिलेगी और तेरा दिल ले लेगी
मेंढक खुशी से उछलते हुए- कहां मिलेगी ?
ज्योतिषी- बायोलॉजी की लैब में......
गोलू- परीक्षा खत्म होते ही जिम ज्वॉइन कर लूंगा
टोलू- क्यों?
गोलू- रिजल्ट आने तक मार झेलने लायक,
बॉडी तो बन ही जाएगी....