फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर घर में बन जाएगा खुशी का माहौल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 31 Aug 2025 05:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। इसक वजह से लोग अपने दुख को दूसरे के साथ बांट नहीं पाते हैं। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

परीक्षा में सवाल आया- सच्चा मित्र किसे कहते हैं...?
पप्पू ने धमाकेदार जवाब दिया -
सच्चा मित्र वो होता है, जो आपकी गालियां सुनता है
और आपकी सेटिंग करने में आपकी सहायता
करता है।
आपकी क्रश को भाभी-भाभी बोलता है,
जो आपके घरवालों की नजरों में गिरा रहता है।
कुल मिलाकर सच्चा मित्र बेटे समान होता है...!
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सोनू और मोनू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे। 
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
मोनु - मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक लड़की की नई शादी हुई और वो ससुराल गई उसने
अपने ससुर से कहा- बाबू जी इलाइची खत्म हो गयी है, बाजार से ले आइएगा...
ससुर- बेटा तुम्हारी सास का नाम इलाइची है और इस तरह बड़ों का नाम नहीं लिया जाता...
बहू- जी ठीक है बाबूजी, मैं आगे से ध्यान रखूँगी…
अगली बार इलायची खत्म होने पर…
बहू- पिता जी मां जी खत्म हो गई है , बाजार से लेते आना
ससुर बेहोश...
 

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी बैंक से पैसे निकालने गया...
कैशियर ने आदमी को देखकर कहा "पैसे नहीं है"
ये सुनकर आदमी बोला- और दो अमीरों को पैसा, सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में...
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और उसकी गर्दन दबोच कर कहा ” साले बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है” भिखारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चंपक- पापा मैं एक लड़की को पसंद करता हूं और मैं उसी से शादी करना चाहता हूं।
पापा- अच्छा एक बात बता, क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
संजू- संजू खुश होते हुए, हीहीही, हां जी हां
पापा- जिस लड़की की पसंद ऐसी हो मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें