फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: पति से पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है? फिर जो हुआ जान पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Mon, 13 Jan 2025 04:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पति पत्नी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था।
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो।
संता- सर कैसे लिखते हैं।
टीचर- पांच लिखे फिर उसके साइड में एक और 5 लिख।
संता ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया।
टीचर- अबे क्या हुआ रुक क्यों गया।
संता- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
कुछ बच्चे गली में सड़क पर पटाखे जला रहे थे,
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी कि सामने से भाभी आती दिखी
सभी बच्चे चिल्लाने लगे,
भाभी पटाखा हैं
भाभी पटाखा हैं
भाभी मुस्कुराई और बोली- नही रे पगलो अब पहले जैसी बात कहां...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

Comedy Jokes: पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ, पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे

Jokes in Hindi: सास- पड़ोसन एक नंबर की झूठी है उस पर विश्वास मत करना, बहू ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें